-
Mulayam Singh Yadav Second Wife Sadhana Gupta: यूपी के पूर्व सीएम और देश के रक्षा मंत्री रह चुके मुलायम सिंह यादव ने दो शादियां की हैं। पहली पत्नी का नाम मालती देवी था। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) मालती देवी के ही पुत्र हैं।
-
मालती देवी के निधन के बाद मुलायम सिंह यादव ने दूसरी शादी रचा ली।
-
मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी का नाम साधना गुप्ता है।
-
साधना गुप्ता ने अपने पहले पति को तलाक देने के बाद मुलायम सिंह यादव से शादी रचाई थी।
-
साल 2017 में साधना गुप्ता पहली बार मीडिया के सामने आईं और अपना दर्द बयां किया था।
-
दरअसल तब साधना गुप्ता पर आरोप लगे थे कि उन्हीं के कारण मुलायम के परिवार में कलह हुई है।
-
अखिलेश यादव के करीबियों ने कहा कि साधना गुप्ता ही वो हैं जो मुलायम सिंह यादव को उनके बेटे के खिलाफ भड़का रही हैं औऱ परिवार तोड़ रही हैं।
-
इन आरोपों पर सफाई देते हुए साधना गुप्ता ने कहा था कि अगर मुझे परिवार तोड़ना रहता तो कब का तोड़ देती। इतने साल इंतजार क्यों करती।
-
साधना ने ये भी बताया था कि वह बहुत पहले ही राजनीति में आना चाहती थीं लेकिन उनके पति मुलायम सिंह यादव ने मना कर दिया।
-
साधना गुप्ता का कहना था कि वह जब भी मुलायम सिंह से इस बाबत बात करतीं वह ये कह कर टाल देते कि मैं हूं ना सब करने के लिए। तो फिर तुम्हें पॉलिटिक्स जॉइन करने की क्या जरूरत।
-
बकौल साधना वह चाहती हैं कि उनके बेटे प्रतीक यादव अब राजनीति में आएं और लोकसभा या राज्यसभा पहुंचें।
-
साधना गुप्ता ने ये भी कहा था कि पर्दे के पीछे रहकर उन्होंने परिवार के लिए काफी कुछ किया। उनके मुताबिक अखिलेश और धर्मेंद्र यादव को सांसद बनाने में उनका बड़ा योगदान रहा।
-
बता दें कि अखिलेश यादव की सौतेली मां साधना गुप्ता पर आरोप लगे थे कि अपने बेटे प्रतीक के लिए वह अखिलेश यादव को किनारे करना चाहती हैं। हालांकि कभी भी अखिलेश यादव ने इस तरह की बातें नहीं कही हैं।
-
साधना गुप्ता के पहले पति से एक बेटे हैं। बेटे का नाम प्रतीक यादव है।
-
प्रतीक यादव अब मुलायम सिंह यादव को ही पिता मान चुके हैं।
-
आधिकारिक दस्तावेजों में भी प्रतीक के पिता के तौर पर मुलायम सिंह यादव का नाम ही दर्ज है।
-
पत्नी अपर्णी यादव और पिता मुलायम सिंह यादव के साथ प्रतीक यादव।
-
अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव।
-
चचेरे भाई प्रोफेसर रामगोपाल यादव के साथ मुलायम सिंह यादव।
-
छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव के साथ मुलायम।
-
Photos: Social Media
